13 Mar 2021

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
 सचिन तेंदुलकर भारत के एक महान क्रिकेटर है, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से  सम्मानित होने वाले  वह   पहले खिलाड़ी और सबसे  कम उम्र के व्यक्ति हैं।

 जन्म की तारीख  24 अप्रैल 1973
 जन्म स्थान  मुंबई
 पिता का नाम  रमेश तेंदुलकर
 माता का नाम   रजनी  तेंदुलकर
 पत्नी का नाम अंजली तेंदुलकर
 बल्लेबाजी की शैली  दाएं हाथ
 गेंदबाजी की  शैली  दाएं हाथ लेग ब्रेक

 सचिन तेंदुलकर के उपनाम 
 सचिन तेंदुलकर को कई नाम से जाना जाता है  क्रिकेट के भगवान,  मास्टर  ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, लिटल  चैंपियन।

 सचिन तेंदुलकर का प्रारंभिक जीवन
 सचिन तेंदुलकर का जन्म मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ है। इनकी शिक्षा  मुंबई में  हुई है। सचिन तेंदुलकर  के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने सचिन को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया था। सचिन के  एक भाई  नितिन तेंदुलकर और बहन  सविताई  तेंदुलकर है।
 सचिन तेंदुलकर ने  अपने कोच रामाकांत अचरेकर  के साथ अपने  क्रिकेट के जीवन की शुरुआत की।

 सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। सचिन तेंदुलकर ने पहला टेस्ट मैच 13 नवंबर 1989 में  पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और T20 मैच  जिंबाब्वे के खिलाफ  खेला था। सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतिम मैच 2013  में  खेला

 सचिन तेंदुलकर की वर्ल्ड कप में भूमिका 
 सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सचिन तेंदुलकर ने कुल 6 विश्वकप खेले हैं 1992,  1996,  1999,  2003,  2007, और 2011,
 सचिन तेंदुलकर ने 2003 में   खेले गए वर्ल्ड कप  में  11 मुकाबलों में  673  रन बनाए। यह टूर्नामेंट की सबसे अधिक रन थे।
 सचिन तेंदुलकर ने पांचों वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए हैं उन्होंने अपना पहला शतक  1996 के वर्ल्ड कप में  केन्या के खिलाफ लगाया था। 2011 में हालैंड के खिलाफ 18 रन बनाने के साथ  वर्ल्ड कप में अपने 2000 रन पूरे किए। सचिन ने  पांच  चौके   उड़ाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
 सचिन  तेंदुलकर ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
 2011 में सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतिम वर्ल्ड कप खेला था   और इस वर्ल्ड कप में इंडिया का फाइनल मुकाबला श्रीलंका से हुआ था जिसमें। इंडिया को जीत मिली थी। 2011 के वर्ल्ड कप जीत जाने के बाद भारतीय टीम के सदस्यों ने सचिन तेंदुलकर को कंधे में उठाकर  मैदान का  लेफ ऑफ ऑनर लगाया था। 2011 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर  से जुड़े लमहे को   "कैरीड  ऑन द शोल्ड्स ऑफ नेशन" शीर्षक दिया गया।
 सचिन तेंदुलकर का 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मुमेंट लारेस अवार्ड में शामिल हुआ था।


 सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में कुल कितने रन है?
 सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में कुल 2278   रन बनाए हैं जिसका औसत 56.95  है।

 सचिन तेंदुलकर को मिले कुछ अवॉर्ड
 सचिन तेंदुलकर को कई अवार्ड मिले हैं जिसमें से कुछ अवार्ड प्रमुख है, सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें 2014 में भारत रत्न पुरस्कार मिला है और यह सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं जिन्हें यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।
 सचिन तेंदुलकर को  राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है और यह पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें    1997 में राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त हुआ है। 2008 में सचिन तेंदुलकर को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है। 1999 में  सचिन तेंदुलकर को पद्मश्री अवार्ड मिला  2004, 2007, 2010 में विजडन   क्रिकेटर्स  ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। 1994 में  तेंदुलकर को अर्जुन अवार्ड मिला,  2001 में महाराष्ट्र भूषण अवार्ड प्राप्त हुआ।
 2010 में सचिन तेंदुलकर को  पीपुल्स चॉइस  अवार्ड प्राप्त हुआ। 2011  में  सचिन तेंदुलकर को   क्रेस्टाल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर  का अवार्ड मिला।

सचिन तेंदुलकर की आय
सचिन तेंदुलकर इंडिया   टीम के  ग्रेट ए  में  शामिल थे। तो  उनकी वार्षिक आय  7 करोड़ सालाना थी।  सचिन तेंदुलकर की  अभी से ज्यादा इनकम विज्ञापन द्वारा होती है। 

Author: