11 May 2021

Sonu sood Biography in hindi

सोनू सूद बायोग्राफी इन हिंदी

Sonu sood Biography in hindi

 सोनू सूद   जिन्हें भारत में  जनता का मसीहा कहा जाता है। सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं  जो  मुसीबत में  हमेशा सबके साथ रहते हैं।  जब भारत में कोरोनावायरस  तेजी से बढ़ता गया भारत में लाकडाउन लग गया और इस  लॉकडाउन में जनता के लिए  सोनू सूद मसीहा के रूप में सामने आए।

आज हम इस आर्टिकल में आपको  सोनू सूद के जीवन के बारे में बताएंगे।

Sonu sood


सोनू सूद का जन्म परिचय

सोनू सूद का  जन्म  मोगा  लुधियाना पंजाब में  30 जुलाई  1973 को  हुआ, लेकिन वे बाद में उच्च शिक्षा के लिए  नागपुर में  चले गए। सोनू सूद एक पंजाबी परिवार से है। सोनू सूद के पिताजी का नाम  शक्ति  सूद है और मां का नाम  सरोज सूद है।  सोनू सूद की पत्नी का नाम  सोनाली  सूद है  इनका विवाह 1996 में हुआ।  सोनू सूद के दो बेटे भी हैं  जिनका नाम  इशांत सुद और अयान शुद्ध है।  इनकी पत्नी तेलुगु है।

सोनू सूद ने इंजीनियरिंग  की पढ़ाई की है।

Sonu sood Biography in hindi

सोनू सूद के करियर की शुरुआत

सोनू सूद ने  अपने करियर की शुरुआत  मॉडलिंग से की मिस्टर इंडिया की प्रतियोगिता में भी  भाग ले चुके हैं।

सोनू सूद ने  अपने टैलेंट के दम पर ही  फिल्मों में कदम रखा है  इनका फेमिली बैकग्राउंड  फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आता है  फिर भी सोनू सूद  अपने दम पर सफल अभिनेता है।

सोनू सूद ने अपनी फिल्म की शुरुआत  तमिल और तेलगु भाषा से की  फिर इन्होंने  बॉलीवुड में कदम रखा।

सोनू सूद की पहली तमिल फिल्म का नाम कालाजघर है  ओर की पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम   शहीद-ए-आजम था  जिसमें उन्होंने भगत सिंह  का किरदार निभाया।  सोनू सूद ने इंग्लिश फिल्म में भी काम किया है इनकी पहली इंग्लिश फिल्म प्रिंस थी।

सोनू सूद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है  जैसे  जोधा अकबर, कहां हो तुम,  मिशन मुंबई, युवा, आशिक बनाया आपने, सिसकियां, कुछ दिन कुछ पल, रमैया वस्तावैया, शूटआउट एट वडाला , मैक्सिमम, आदि फिल्मों में काम किया।  बॉलीवुड फिल्मों में इन्हें  सकारात्मक रोल बहुत कम मिला है  हमेशा इन्हें  नकारात्मक रूल दिया गया है।

सोनू सूद ने पंजाबी फिल्म में भी काम किया है  इनकी पहली पंजाबी फिल्म का नाम जिंदगी खूबसूरत है।


पुरस्कार और सम्मान

सोनू सूद को कई पुरस्कार सम्मान दिए गए हैं  जैसे

जोधा अकबर फिल्म के लिए  फिल्म फेयर  बेस्ट सहायक  एक्टर का पुरस्कार दिया गया।

तेलुगु फिल्म अरुंधति  के लिए इन्हें बेस्ट खलनायक  नंदी अवार्ड और  सहायकअभिनेता का  फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।

दबंग हिंदी फिल्म के लिए  सोनू सूद को  खलनायक के लिए  अप्सरा अवार्ड दिया गया  और आई आई एफ ने बेस्ट खलनायक पुरस्कार दिया गया।

तेलुगू फिल्म बिट्टू के लिए  इन्हें  खलनायक के लिए  एस एस ए एम  अवार्ड दिया गया।

2020 में  कोरोनावायरस जैसी महामारी में  लोगो   की मदद करने के लिए  संयुक्त राष्ट्र   विकास कार्यक्रम  ने  सोनू सूद को sdg स्पेशल मानव  एक्शन अवॉर्ड्स  से सम्मानित किया ।

सोनू सूद के पास जितना जनता का प्यार है  इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है।  सोनू सूद से लोग  हमेशा मदद की आस में रहते हैं। सोनू सूद के ट्विटर में  हमेशा लोग उन्हें ट्वीट करते हुए  मदद की  गुहार लगाते हैं और सोनू सूद ट्वीट करते  हुए कहते है कि  आपका काम हो गया है। वे  लोगों की मदद करने में सबसे आगे हैं।आज सोनू सूद को  कोई पुरस्कार और सम्मान  की जरूरत नहीं है  क्योंकि  लोगों के दिल में  उनके लिए पूरी तरह से सम्मान भर गया है और इस सम्मान को कोई खाली भी  नहीं कर सकता है।

Sonu sood Biography in hindi

सोनू सूद की इनकम के स्रोत

सोनू सूद की इनकम के स्रोत  फिल्म,  विज्ञापन है।

माना जाता है कि सोनू सूद ने  अपनी सारी  इनकम  लोगों की मदद करने में  लुटा दी है।

सोनू सूद की  बहन ने बयान दिया है कि  सोनू ने  सारी प्रॉपर्टी को  गिरवी करके  बैंक से लोन लिया है।

सोनू सूद  बॉलीवुड, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, पंजाबी फिल्मों से  अपनी इनकम करते हैं।

सोनू सूद का एक  हेल्प फाउंडेशन भी है  जिसमें उन्होंने अपनी  आधे से ज्यादा इनकम  चैरिटी में  दान दे दी है।

आज सोनू सूद लगभग  पूरी दुनिया में  अपनी इंसानियत के कारण  फेमस हो गए हैं।  लोगों ने डायरेक्टर से  यह कहा है कि  सोनू सूद को  कोई खलनायक रोल देने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें जरूर रहता है तो  पॉजिटिव रोल की।  अब तो डायरेक्ट अभी  सोनू सूद को नेगेटिव रोल देने से डर रहे हैं।  सोनू सूद  कहीं भी हो  लोग हमेशा उनके पीछे  मदद की आस लगाए रहते हैं   सोनू की खास बात यह है  कि वे लोगों को  इग्नोर नहीं करते हैं।  आप लोगों को उम्मीद है कि  उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में हीरो का रोल मिलेगा। क्योंकि वह  असली जिंदगी में  जनता के लिए हीरो हैं। 

सोनू सूद की जाति

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि  सोनू सूद किस जाति से हैं।  आपकी जानकारी के लिए बता दें   सुद उपनाम का  प्रयोग अधिकतर  जम्मू कश्मीर ,  हिमाचल प्रदेश  और  चंडीगढ़ और पंजाब में  प्रयोग किया जाता है।  सूद  उपनाम  राजपूत जाति से  संबंध रखता है।  इसका मतलब यह है कि सोनू जाति  राजपूत जाति से हैं।

आज कुछ भी हो सोनू सूद  भारतीय  जनता के लिए  एक मसीहा हैं। 

Sonu sood Biography in hindi

निष्कर्ष

नकारात्मक किरदार निभाने वाले लोग  असल जिंदगी में  पूरी तरह से सकारात्मक होते हैं  और यह बात  सोनू सूद पर भी  लागू होती है।


Author: